Biharbreaking newspoliticsबड़ी खबर ।

बिहार के अश्विनी चौबे की छुट्टी! पटना से दिल्ली जाकर देना पड़ा स्वास्थ्य राज्य मंत्री से इस्तीफा

आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके पहले मोदी मंत्रिमंडल से कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है। मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। निशंक को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने को कहा गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है. बंगाल से आने वाली केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी से भी इस्तीफा ले लिया गया है। सदानंद गौडा,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत कई अन्य मंत्रियों को इस्तीफा देने को कहा गया है। आज ही पटना से दिल्ली गये स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे का भी इस्तीफा हो गया है। अश्विनी चौबे बिहार के दौरे पर थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अश्विनी चौबे को आज दिल्ली बुलाया गया। दिल्ली पहुंचने पर उसे इस्तीफा मांगा गया । इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। बता दें, आज शाम 6 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। बिहार से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस का मंत्री बनना तय है। कैबिनेट विस्तार से पहले संभावित मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बैठक की। सभी संभावित मंत्रियों को पीएम आवास बुलाया गया और प्रधानमंत्री ने शपथ लेने वाले मंत्रियों के साथ चर्चा की।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button