Biharuttar pradesh

बिहार के बाढ़ ग्रसित लोग यूपी राहत कैंप में शरण लेने को मजबूर, बिहार सरकार द्वारा नहीं मिली कोई मदद…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिहार के कई इलाक़ो में बाढ़ से तबाही मची हुई है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को यूपी राहत कैंप में रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिहार सरकार ने हमारे लिए कोई राहत कार्य नहीं किया। हमें हमने विवश होकर यूपी राहत केंद्र में जाने का फैसला किया। यूपी सरकार उनकी हर तरह से सहायता कर रही है। लोगों ने बताया कि हम बिहार सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे थे मगर बिहार सरकार ने हमारे लिए कुछ नहीं किया।

बाढ़ पीड़ितों द्वारा बिहार की निंदा

यूपी-बिहार बॉर्डर पर यूपी सरकार ने सैंकड़ो लोगों के रहने की व्यवस्था की है, जहां लोगों को हर जरुरी चीज़ मुह्हैया कराई जा रही है। कैंप में एसडीएम तैनात हैं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि भोजन,पानी,नाश्ता, दवा तो दूर इनकी सुध लेने के लिए भी बिहार के अधिकारी नहीं पहुंचे। बगहा के कांटी टोला के 80 घरों का परिवार 1 हफ्ते से सालिकपुर पुलिस चेक पोस्ट के पास यूपी राहत कैंप में अपने परिवार के साथ शरण ले रहे हैं। ऐसे में लोग यूपी सरकार की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं दूसरी और वहां शरण लेने वाले लोग बिहार सरकार की निंदा करते नहीं थक रहे।

यूपी सरकार बनी कई घरों का मसीहा

बिहार सरकार के खिलाफ लोगों में जमकर आक्रोश भरा हुआ है। वही यूपी सरकार और उनके अधिकारी बाढ़ पीड़ितों का मसीहा बन कर खड़े हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए वो हर समय सक्रीय दिख रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों द्वारा लाए गए मवेशीयों को भी वहां रहने की व्यवस्था की गई है। बाढ़ पीड़ितों ने यूपी राहत कैंप को ही अपना घर समझकर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button