Bihar

ठनका के चपेट में आए 4 लोग, 3 की घटनास्थल पर मौत, 1 गंभीर रूप से घायल…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: खबर बिहार के कैमूर जिले के भभुआ इलाके की है जहां ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा ठनका की चपेट में आने से 1 महिला बुरी तरह झूलस गई है। फिलहाल नजदीकी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव के रहने वाले इन्द्रदेव सिंह की पत्नी कौशल्या देवी और कसेर गांव के रहने वाले रामचन्द्र सिंह के बेटे अशोक सिंह के रूप में की गई है।

भगवानपुर थानाध्यक्ष मुसीर आलम ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वे लोग कसेर गांव के पास खेत में काम कर रहे थे। अचानक बारिश होते देख वो लोग पास के फूस की मड़ई में छिप गए। उसी दौरान ठनका गिरा जिसकी चपेट में तीन लोग आ गए जिसमें 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button