Bihar

घर में आग लगने से 2 लोगों की मौत, परिवारवालों ने लगाया दामाद पर आरोप…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: इस वक़्त की एक बड़ी खबर बिहार के अररिया से आ रही है जहां घर में आग लग जाने से 2 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि घर के दामाद पर ही आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना पलासी थाना के हसनपुर के नया टोला का बताया जा रहा है जहां घर के दामाद पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि दामाद ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। परिवार के चार सदस्य बुरी तरह आग के चपेट में आकर झुलस गए। जानकारी के मुताबिक़ घर के एक परिवार का तलाक हो गया था जिसके बाद पैसे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। परिवारवाले यह आरोप लगा रहे हैं कि इसी विवाद को लेकर घर के दामाद ने इस घटना को अंजाम दे दिया। आग की चपेट में आए लोगों को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर घायलों का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button