Bihar

मिट्टी का कमजोर दिवार गिरने से एक की मौत…

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: खबर कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के मेउड़ा गांव की है जहां मिट्टी का मकान गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेउड़ा गांव में मिट्टी का काफी पुराना मकान बना हुआ था। मकान की दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी। मकान में 3 लोगों की मौजूदगी के बीच अचानक मकान गिर पड़ा। मकान को गिरता देख कई गांववाले वहां पहुंच गए और 2 लोगों की जान बचाई। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल के कर्मियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने परिजनों को परिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मिट्टी का दीवार कमजोर होने के कारण गिर पड़ा। इसी बीच घर में मौजूद 3 लोग इसकी चपेट में आकर दब गए। गांववालों की मदद से 2 लोगों की जान बचा ली गई। दुर्भाग्यवश 1 की मौत हो गई। परिजनों को मुआवजा देने का आश्वाशन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button