नालंदा में अपराधियों ने RMP (Registered Medical Practitioner Doctor) डॉक्टर को घर में घुसकर गोली मार दी। वह क्लिनिक बंद करके घर लौट रहे थे, जहां घात लगाए बैठे अपराधी को उन्होंने देख लिया। बदमाश उनके घर में छिपा हुआ था। डॉक्टर की उसके साथ हाथापाई हो गई। इसके बाद अपराधी फायरिंग करने लगा, जिसमें एक गोली डॉक्टर के हाथ में जा लगी। इसके बाद वह फरार हो गया। घर के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो दौड़े आए और वहां का माजरा देखकर सन्न रह गए। घायल अवस्था में डॉक्टर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना नूरसराय थाना इलाके के अजनौरा गांव की है। घायल डॉक्टर देवकीनंदन प्रसाद के पुत्र शशि उर्फ विनोद कुमार हैं।
नूरसराय थाना इलाके में देर रात बदमाशों ने जान मारने की नीयत से घर में घुस आए थे। जब वे क्लिनिक बंद करके घर की ओर निकले ही थे कि उन्होंने घात लगाए एक अपराधी को देख लिया। विनोद कुमार ने बताया कि जब वे अपना क्लिनिक बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी नजर घर में छिपे एक बदमाश पर पड़ी, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। बदमाश मुझ पर फायरिंग करने लगे, जिसमें एक गोली मेरे हाथ में लग गई। फायरिंग की आवाज और शोर मचाए जाने के बाद वह मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाश घर में लूटपाट की नीयत से छिपा हुआ था। इससे पहले वह घटना को अंजाम देता उस पर उनकी नजर पड़ गई। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि RMP डॉक्टर को गोली मारने की घटना घटी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, लेकिन गोली मारने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द कारणों का भी खुलासा हो जाएगा।