दो महीने से लोजपा की पारिवारिक लड़ाई चल रही है। चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के बीच राजनीतिक विवाद थम नहीं रहा है। इन सबके बीच अब दोनों नेताओं के बीच सुलह की कोशिशें भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद से बंद कमरे में मुलाकात की है। दोनों राजनेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है, यह जाहिर नहीं हुआ है, लेकिन इसे चाचा भतीजे की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
डॉक्टर सहजानंद चिराग के पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान के करीबी माने जाते हैं। उनका पासवान परिवार से पारिवारिक रिश्ता है। साथ ही पशुपति पारस से भी उनकी नजदीकी रही है। माना जा रहा है यह मुलाकात दोनों चाचा भतीजे के बीच उपजे मनमुटाव को दूर करने की कोशिश है। बता दें कि कल पटना पहुंचने के बाद चिराग पासवान एयरपोर्ट से सीधे डॉक्टर सहजानंद के घर पहुंचे थे जहां वह लगभग आधे घंटे तक रुके और दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई।
इन सब के बीच यह खबर में सामने आई है की देर रात भाजपा के पूर्व विधान पार्षद टुन्ना जी पांडे भी चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। उनके बीच राजनीतिक चर्चा हुई कुणाल जी पांडे तब विवादों में आ गए थे जब उन्होंने बिहार के सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था जिसके बाद जदयू के दबाव में भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।