Environment

बिहार के 29 जिलों में अगले 48 घंटे में तापमान बढ़ने की संभावना, मौसम विभाग ने कहा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

द इंडिया टॉप, सेंट्रल डेस्क: बिहार में मौसम विभाग ने गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 48 घंटों में बिहार के 29 जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। बारिश का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं होने के कारण गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। बीते दिन बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रहा, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियश की बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है.

गर्मी ने किया हाल-बेहाल
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पूरे राज्य में बारिश का आंकड़ा काफी कम रहा है जिसकी वजह से बिहार में दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। बारिश के न होने की वजह से तापमान में गिरावट की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान बताया है। कल पूर्वी चंपारण में और बक्सर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी की संभावना है।

कमज़ोर पर रहा बिहार में मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, गुणा, सतना, अंबिकापुर, पारादीप एवं दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। राज्य में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रवाह जारी है। मौसम विभाग के द्वारा की गयी पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में आने वाले दो दिनों तक पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा। इस कारण से दो दिनों तक बिहार में मौसम भी उमस भरा रहेगा। मौसम के इस सिस्टम में बिहार में एक दो स्थानों पर हलकी से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान के बढ़ने की आशंका बताई जा रही है.

रेड और येलो जोन में है बिहार के 9 जिले
बिहार में 9 जिलों को 24 घंटे में रेड और येलो जोन में रखा गया है। इन जिलों में औसत से काफी कम बारिश हुई है। किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद और कैमूर को येलो जोन में रखा गया है। यहां 24 घंटे में औसत से 60 से 95 प्रतिशत तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसी तरह से रोहतास में भी बारिश औसत से काफी कम हुई है। इसके अलावा शेष बिहार के कुल 29 जिलों में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई है।

औसत से अधिक घटा बारिश का ग्राफ
मानसून के समय से पहले आने के कारण औसत से काफी अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान था, लेकिन जून और जुलाई के बाद मानसून का रुख बहुत हद्द तक ठंडा पड़ गया। अगस्त के अंत और सितंबर तक यह पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक औसत से अधिक बारिश का ग्राफ एक सप्ताह पूर्व 19 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन अब यह घटकर 10 पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीजन में 9 सितंबर तक पूरे बिहार में 871.5 एमएम बारिश औसत है, इतनी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 960.5 एमएम बारिश हुई है जो औसत बारिश से 10 प्रतिशत अधिक है। एक सप्ताह पूर्व तक औसत से 19 प्रतिशत अधिक बारिश का ग्राफ चल रहा था।

Related Articles

Back to top button