बड़ी खबर ।

2 हफ्ते से अटका हुआ है मानसून

मानसून की शुरुआती झमाझम से मिली राहत के बाद अब गर्म हवाओं ने मुश्किल खड़ी कर दी है।पिछले दो सप्ताह से मानसून अटका हुआ है। गर्मी लौट आई है। उत्तर भारत के राज्यों में पारा सामान्य से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है।दिल्ली में जुलाई का पहला दिन 9 सालों बाद सबसे गर्म रहा। गुरुवार को पारा 44 डिग्री था, जो इन दिनों 37-38 डिग्री रहता है। इससे पहले साल 2012 कि जुलाई महीने में 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। उससे पहले एक जुलाई 1931 को पारा 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।पिछले 2 दिनों से दिल्ली में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हालांकि, 3 जुलाई तक दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्वत के मुताबिक, पूर्वी दिशा से आने वाली नमी वाली हवाओं को पश्चिमी दिशा से चल रही पश्चिमी हवाएं रोक रही रही हैं। इस लिए दिल्ली को मानसून के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button